01

Chaahat

बैंगलोर की एक छोटी सी PG पर। शाम के 6 बजे हलकी धूप मे दो लडकिया मस्ती कर रही थी।

"धारा, एक और सेल्फी ले! इस बार 'ये दिल मांगे more' वाला pose!" 

माही ने फोन ताना और धारा ने झट से दोनों हाथ हवा में उठा दिए।

धारा हंसते हुए बोली, "पागल है तू! ऋषि देख लेगा तो बोलेगा 'दी फिर से टाइम पास'।" 

"टाइम पास नहीं है मेरी जान, therapy है ये!" माही ने उसके गाल खींचे। "अनाथ हैं तो क्या? हंसना तो बनता है ना। कल की किसको पड़ी है?"

धारा ने माही को हल्का धक्का दिया और दोनों लोटपोट होकर हंस पड़ीं। 

दुनिया में पैसा कम था... पर इन दोनों की हंसी सबसे अमीर थी।

रात को 9 बजे धारा घर पहुंची। ऋषि सोफे पर लेटा IPL देख रहा था।

धारा ने बैग पटका, "ए भाईसाहब! बर्तन कौन धोएगा?" 

ऋषि बिना पलटे बोला, "दीदु, आप ऑफिस से आती हो... मैं कॉलेज से। बराबर-बराबर।" 

"ओहो! बड़ा होशियार हो गया तू। कल से तेरी मैगी बंद!" 

धारा ने रिमोट छीन लिया। ऋषि उछल पड़ा, "अरे दीदु, मजाक कर रहा था! लाओ रिमोट!" 

धारा ने चिढ़ाते हुए रिमोट ऊंचा कर दिया। ऋषि कूद रहा था... और धारा मजे से हंस रही थी। 

"तू झल्ली है दीदु" ऋषि ने हार मान ली। 

"और तू मेरा झल्ला भाई" धारा ने उसके बाल बिखेर दिए। "चल अब मैगी बना दे, मेरी बारी है तुझे तंग करने की।"

अगला दिन

दोपहर 2 बजे। "The Royal Bites" - बँगलुरु का फाइव स्टार होटल।

धारा ने apron बांधा, ट्रे उठाई और चेहरे पर fake smile चिपका ली। 

"Good afternoon sir, your order?" आवाज मीठी, पर पैर दुख रहे थे।

एक customer चिल्लाया, "लड़की, कॉफी ठंडी क्यों है?" 

धारा ने मन में सोचा "तेरा मुंह ठंडा कर दूं?" पर मुंह से बोली, "Sorry sir, abhi fresh कॉफी लाती हूं।"

टेबल साफ करते-करते वो माही को text कर रही थी: "यार ये लोग टिप नहीं देते, सिर्फ ताने।" 

माही का reply आया: "हंस दे धारा। तेरा हंसना free नही है, और महंगा भी।"

धारा ने आंखे घुमाई और फिर से मुस्कुरा दी। 2 job करती थी... पर हार मानना सीखा ही नहीं था।

धारा शुक्ला।  उम्र 21 साल,

ना बाप का साया, ना माँ की ममता। 12 साल की उम्र में ही अनाथ हो गई। 

पर किस्मत ने सब छीना... सिवाय हौसले के।

अब सिर्फ एक भाई है - ऋषि। दुनिया उससे लड़े, धारा ऋषि के लिए लड़ेगी। 

और एक दोस्त - माही। पागल सी, बिंदास... धारा की हर शरारत की साथी।

धारा मासूम, दिल शीशे जैसा साफ। किसी पे शक नहीं करती, सब पे भरोसा कर लेती है। 

नटखट - मुंह बंद नहीं रहता। ऑफिस में भी बॉस को तंग कर देगी, फिर "sorry sir" बोल के हंस देगी। 

झल्ली - जिद्दी। "नहीं" सुनना इसे आता ही नहीं। अगर ठान ले तो पत्थर से भी पानी निकाल ले।

उसकी लाईफ का एक ही फंडा है "कल का क्या भरोसा? आज जी लो।" 

पैसा कम है, पर खुशियां फुल। सस्ते street food की दीवानी। लोकल ट्रेन में travel करती है। 

ऋषि की फीस भरने के लिए 2 job करती है... पर थकती नहीं। क्योंकि माही है साथ में हंसाने को।

दुनिया कहती है "बेचारी अनाथ है"... 

धारा कहती है "मैं आज़ाद हूं। कोई रोक-टोक नहीं।"

दुसरी तरफ

उसी होटल के rooftop पर। Arhaan Ranawat whiskey का glass घुमा रहा था। 

सामने उसका दोस्त, Aryan बैठा था।

Aryan ने छेड़ा, "Bangalore का business King आज इतना खामोश क्यों है? Deal तो 500 करोड़ की हो गई ना?" 

Arhaan: "Deal से दिल नहीं भरता Aryan।" 

Aryan हंस पड़ा, "अरे वाह! Eligible bachelor को दिल भरने की पड़ी है? कौन है वो खुशनसीब लड़की?" 

Arhaan ने glass टेबल पर रख दिया। ओर पीछे मडके ग्लास वॉल से बाहर देखा, आंखें शहर की रोशनी देख रही थीं। 

"कोई नहीं है। और ना चाहिए। हर लड़की मेरे  पैसों के पीछे भागती हैं आर्यन। मोहब्बत नाम की चीज सिर्फ novels मे होती है, मैं बिना दिलं ओर बिना मोहोब्बत के ही ठीक हू।" 

Aryan ने कंधा उचकाया ओर बोला, "तू मिला ही नहीं उससे जो तेरे पैसों को भाव न दे।" 

Arhaan उसी कॉल्ड अंदाज मे बोला, "ऐसी लड़की इस दुनिया में है ही नही।" 

अरहान रणावत - बैंगलोर का ताज

बैंगलोर के नामी Ranawat Group का वारिस। Tech, Real Estate, Startup - शहर की आधी स्काईलाइन उसी की है। 

23 की उम्र में CEO की कुर्सी... और  27 से पहले Forbes India की लिस्ट।

6'2" की हाईट, गेहुआ रंग, sharp jawline, सूट में चलता हुआ खौफ। 

पैसा - बाप का नहीं, खुद का कमाया हुआ। 

पावर इतनी के एक मीटिंग में 500 करोड़ का deal। 

खौफ इतना की नाम सुनते ही इन्वेस्टर लाइन में लग जाते हैं।

लड़कियां पागल हैं उसके लिए। Parties, Magazines, "Most Desirable Man" के tag... सब मिला उसे। 

पर अरहान? उसे किसी में interest ही नहीं। दिल पत्थर का... और rules अपने।

उसके उसुल भी उसी की तरहा cold

"मोहब्बत कमजोर लोगों का काम है। मैं business develop करता हूं, feelings नहीं।" 

Isliye Bangalore की high society उसे "stone-hearted" बुलाती है। 

ना कोई girlfriend, ना scandal. Sirf kaam, gym, aur whiskey.

नीचे hotel में धारा ट्रे लेकर भाग रही थी... और ऊपर Arhaan को लग रहा था दुनिया में कोई ऐसी लड़की हो ही नहीं सकती जो उसके दिल को छू ले।

__________________________

क्या होगा आगे?

क्या मिलेंगे Arhaan ओर Dhaara!

Write a comment ...

Write a comment ...